राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान-2026 में प्रो. सुरेश चंद्र पचौरी सम्मानित, भारतीय ज्ञान परंपरा पर रखे विचार
रुड़की। प्रो0 (डॉ0) सुरेश चन्द्र पचौरी का “राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं “राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान-2026 के एक कार्यक्रम में सम्मान किया गया। वर्तमान में प्रो0 पचौरी आचार्य एवं अधिष्ठाता, शिक्षा संकाय, मदरहुड विश्वविद्यालय रुड़की में कार्यरत हैं। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों व समाजसेवियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
माँ सर्मिस्ता सेवा संस्कार फाउंडेशन बुढ़सैनी (रजि०) बागपत द्वारा सर्वोदय संस्कृत आश्रम, बालैनी में आयोजित “राष्ट्रीय संगोष्ठी (भारतीय ज्ञान प्रणाली)” एवं “राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान-2026” में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. (डॉ.) सुरेश चंद्र पचौरी ने भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षक सम्मान एवं शिक्षा के सामाजिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शिक्षा एवं शोध को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए युवा शोधार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।