Forest Research Institute में MTS सहित 91 पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
DEHRADUN: देहरादून स्थित Forest Research Institute (FRI) ने Group-C भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत Multi Tasking Staff (MTS), LDC, Forest Guard, Technician समेत कुल 91 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 3 जून 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार FRI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी
- संस्थान : वन अनुसंधान संस्थान – Forest Research Institute (FRI)
- पद का नाम : MTS, LDC, Forest Guard, Technician आदि
- कुल पद: 91
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
- नौकरी स्थान: देहरादून
- अंतिम तिथि: 03 जून 2026
- योग्यता: 10वीं / 12वीं / ITI / ग्रेजुएशन (पद अनुसार)
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹1500
- एससी / एसटी / PwD: ₹700
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन CBT परीक्षा, स्किल टेस्ट/डिस्क्रिप्टिव टेस्ट तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार FRI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन के लिए नीचे दिए लिंक पर CLICK करें..
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
FRI Group C Recruitment Advertisement के लिए क्लिक करें — https://fri.icfre.gov.in/wp-content/uploads/2026/05/Advertisement2026.pdf