परिवहन विभाग द्वारा चारधाम यात्रा मार्गो पर सधन चेकिंग अभियान

टिहरी गढ़वाल: जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश के क्रम में एआरटीओ सत्येंद्र राज प्रवर्तन)एवं इंटरसेप्टर प्रभारी नवीन तिवारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग टिहरी द्वारा चारधाम यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु यात्रा मार्गो पर प्रवर्तन विभाग द्वारा लगातार सधन चेकिंग अभियान संचालित की जा रही है ।

इसी क्रम में रविवार को एनएच-34, SH-15 पर प्रवर्तन कार्यवाही की गई। जिसमे मोटर व्हीकल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में यातयात नियमों के उलंघन में 35 चालान किए गए। प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान अनंत राम, नवीन सहायक परिवहन निरीक्षक, रोहन, विपिन, मोनिका परिवहन आरक्षी टीम मौजूद है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.