UCC

प्रदेश में मजबूत विकल्प बन रही है उक्रांद: सीमा

विकासनगर। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेशभर में घर-घर चर्चा, हर घर पर्चा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डाकपत्थर इकाई की महिला टीम घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुँचा रही है।

टीम ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को उत्तराखंड क्रान्ति दल की सोच और प्रदेशहित से जुड़े मुद्दों से अवगत कराना है। महिला कार्यकर्ताओं ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर पार्टी की योजनाओं और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को साझा किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.