UCC

उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026: शमशाद पिथौरागढ़ी सहित कई कलाकार हुए सम्मानित

पिथौरागढ़: उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को संरक्षित करने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित “उत्तराखंड यूके अवार्ड 2026” में इस वर्ष कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध ऐपण कलाकार शमशाद पिथौरागढ़ी को उनके पिछले 30 वर्षों से उत्तराखंडी पारंपरिक कला ‘ऐपण’ के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए “उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026” से नवाजा गया।

शमशाद पिथौरागढ़ी को यह सम्मान प्रशासनिक पत्र, सर्टिफिकेट और मेडल के साथ डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी द्वारा प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम एक ISO सर्टिफाइड संस्था द्वारा आयोजित किया गया, जो हर वर्ष उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए चुनिंदा प्रतिभाओं को सम्मानित करती है। इस क्रम में अन्य कलाकारों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

मंजू टम्टा को उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा और पिछड़े वर्ग की संस्कृति पर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया, वहीं अभिषेक जोशी को तबला वादन में उनके योगदान के लिए सम्मान मिला। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी सम्मानित कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.