UCC

उत्तराखंड- महामंत्री और पीसीसी सदस्य सुरेंद्र रांगण के कार्यालय का उद्घाटन

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पी सी सी सदस्य सुरेंद्र सिंह रांगण ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बंगाली कोठी बंजारावाला मे क्षेत्रीय कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मे कार्यालय खुलने से न केवल पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को सुबिधा होगी अपितु वे जनता से जुडी हुई समस्याओं का भी समाधान करवाने मे सहायक होंगे।

प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह रांगण ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षो से क्षेत्रीय जनता के सुःख दुःख मे उनके साथ खड़े रहे है। कार्यालय के माध्यम से वे जनता के मध्य हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम मे उपस्थिति सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें अस्वासन दिया कि वे पार्टी को क्षेत्र मे मजबूती प्रदान करने मे अपना सहयोग देंगे जिससे आनेवाले विधानसभा चुनाव मे पार्टी प्रत्याशी भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम मे सैंकड़ो कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.