UCC

चैत्र नवरात्रि- शक्ति पूजन कार्यक्रम में 211 कन्याओं का सामूहिक पूजन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज धोरण वार्ड के चिड़ोंवाली स्थित शिव मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित शक्ति पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 211 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक सामूहिक कन्या पूजन किया।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई पाव पखारें उनकी आरती उतारी तथा श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। साथ ही कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का प्रतीक है और कन्या पूजन हमारी सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप देखा जाता है, इसलिए उनका सम्मान और आशीर्वाद समाज के लिए सुख-समृद्धि का आधार है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पार्षद कल्पना राणा, सुरेंद्र राणा, आशीष थापा, मंजीत रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.