संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आम चुनाव की अधिसूचना जारी
डॉ प्रकाश चंद्र जोशी एवं डॉ. वाणी भूषण भट्ट को सर्वसम्मति से बनाया गया चुनाव अधिकारी
देहरादून। संस्कृत विद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक समिति उत्तराखंड के आम चुनाव संपन्न होने हैं। नियुक्त चुनाव अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र जोशी जी ने बताया कि संगठन के संविधान अनुसार चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। यह चुनाव प्रति 3 वर्ष में संपन्न होते हैं। डॉ जोशी ने बताया कि चुनाव अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी का यह चुनाव 31 मार्च 2026 को हरिद्वार में संपन्न होगा।
अधिसूचना:
1-नामांकन तिथि-28 मार्च 2026 को व्हाट्सएप समूह के माध्यम से निर्धारित नामांकन पत्र पर सायं 4 बजे तक ।
2-नामांकन पत्रों का परीक्षण दिनांक-29 मार्च को सायं 4 बजे तक ।
3-नाम वापसी-30-03-2026 को 3:30 बजे सायं तक ।
4-अंतिम उमीदवारों की सूची निर्गत 30 मार्च 2026 साढ़े 5 बजे।
5-मतदान-31-03-2026 को 11 बजे से 2 बजे तक ।
6-2:30 बजे चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे।
चुनाव सम्बंधी सूचना संलग्न प्रारूप के अनुसार है..


