UCC

‘आपातकाल के 50 वर्ष, भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर युवा संसद का आयोजन

डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में आज ‘आपातकाल के 50 वर्ष, भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख’ विषय पर जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद – 2026 का आयोजन किया गया जिसमें शगुन चौहान, एवं प्रगति नेगी सहित पांच छात्रों का चयन राज्य स्तर के लिए हो गया है।

एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ किरण जोशी ने बताया कि युवा संसद में प्रतिभाग के लिए जिला स्तर से 70 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें परीक्षण के बाद 40 आवेदन मानकों के अनुसार सही पाए गए, जिनमें से विपरीत मौसम के बावजूद भी जिले भर के 20 प्रतिभागियों ने युवा संसद में प्रतिभा किया।

विषय के मूल्यांकन के लिए विभिन्न क्षेत्रों की पांच विशेषज्ञों का एक निर्णायक पैनल गठित किया गया था मूल्यांकन के मापदंडों में विषय वस्तु की प्रासंगिकता, स्पष्टता एवं संरचना, मौखिक एवं शारीरिक भाषा,नवाचार एवं सृजनशीलता, भाषा की प्रभावशीलता तथा समय का पालन बिंदु शामिल थे।

निर्णायक मंडल के सम्मिलित निर्णयानुसार शगुन चौहान प्रथम, प्रगति नेगी द्वितीय,मेघा शर्मा तृतीय , अभिनव बंसल चतुर्थ एवं महक ने पंचम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर की युवा संसद के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला, विशिष्ट अतिथि पूर्व न्यायाधीश जयदीप सिंह, डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ सुनैना रावत, मेरा युवा भारत, देहरादून की उपनिदेशक मोनिका नांदल विशेष रूप से मौजूद रहे।

निर्णायक मंडल की भूमिका में पूर्व न्यायाधीश जयदेव सिंह, युवा संसद की राज्य नोडल अधिकारी डॉ राखी पंचोला, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग नरेंद्र नगर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल, माय भारत की मोनिका नांदल अधिवक्ता वरुण ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

इससे पूर्व बैच अलंकरण, शाल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं कॉलेज प्राचार्य प्रो देवेश प्रसाद भट्ट एवं विकसित भारत युवा सांसद 2026 की नोडल अधिकारी डॉ किरण जोशी, एनएसएस के सदस्य शिवलाल ने सभी का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजली वर्मा ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम के लिए गठित 10 समितियां के सदस्य कॉलेज छात्र प्राध्यापक एवं कर्मचारी कार्यक्रम में विशेष सहभागी बने रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.