Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.

देहरादून: आज दिनाँक 02/03/2026 को पासपोर्ट ऑफिस से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से पासपोर्ट ऑफिस को बम से उडाने की धमकी दी गई है। सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों द्वारा सर्च अभियान के कमान संभालते हुए डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल स्क्वाड तत्काल मौके पर बुलाया गया।
मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल पास पोर्ट ऑफिस परिसर को खाली कराते हुए डॉग स्क्वाड तथा बी०डी०एस० टीम के साथ सम्पूर्ण परिसर की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।
अभिज्ञान समाचार (Abhigyan Samachar) उत्तराखंड से संचालित होने वाला एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना लेख/कविता या अपने क्षेत्र की समस्या को हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें abhigyansamachar@gmail.com पर ई-मेल भेज सकते हैं।