प्रेमनगर में भव्य हिंदू सम्मेलन, सेवा, संगठन और सामाजिक सजगता पर जोर
देहरादून, प्रेमनगर। प्रेमनगर वार्ड 92 स्थित रोशनी फ़ार्म में आयोजित हिंदू सम्मेलन में समाज की एकजुटता, सेवा कार्यों के विस्तार और राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं एवं महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता खिलापसिंह गड़िया (महानगर सह बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे देश में लाखों स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में ही अब तक 1000 से अधिक हिंदू सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं।
इन सम्मेलनों का उद्देश्य समाज को संगठित करना, श्रमजीवी वर्ग का सम्मान करना और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करना है।
अनेक संघर्षों और त्याग के पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है, जो संगठन की दीर्घकालीन साधना और सेवा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें” की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ऋषि कल्प के संस्थापक आचार्य अरुण जी का मार्गदर्शन मिला। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में परम पूज्य आचार्य मनोज मोहन नौटियाल जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ।
महिला वक्ता के रूप में डॉक्टर भावना डोभाल महानगर महिला समन्वय् संयोजक का मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में बालाजी मंदिर झाझरा के पुजारी परम पूज्य सियाराम जी तथा महान प्रतिभावान व्यक्तित्व के धनी श्री देवेंद्र प्रसाद चमोली जी जिन्होंने रामायण का अनुवाद गढ़वाली भाषा में तथा श्रीमद् भागवत गीता का अनुवाद प्रादेशिक भाषा में किया उनकी गरिमा मयी उपस्थित ने कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्या बनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा जनता जनार्दन का भरपूर मनोरंजन किया गया।
सम्मेलनों के माध्यम से समाज में संगठन और एकता की भावना मजबूत हो रही है। संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त और सुरक्षित बना सकता है। कार्यक्रम में १०३ वर्ष की वृद्ध माता जी गोविंदी देवी,पति के मृत्यु उपरांत ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली महिला चालक ईशा कटिहार, कारगिल शाहिद वीरांगनाओं तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले सूबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत तथा हिंदू नाई,धोबी का कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया l आयोजकों ने समाजहित और राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने भी सामाजिक समरसता, सेवा और संगठन के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संयोजक दिनेश ध्यानी जी, कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद पुरोहित सह संयोजक धर्मपाल सिंह बिष्ट,अनिल नौटियाल ,तारेश्वरी भंडारी जी,जयवीर सिंह राणा जी,दर्शन सिंह रावत जी, आनंद गढ़िया जी ,महावीर सेनवाल जी, उमाशंकर जोशी जी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे
