UCC

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक/ पार्क की दुर्दशा देख भड़के नेगी

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा (People’s Struggle Front) अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मोर्चा टीम के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक व पार्क की स्थिति देख नाराजगी जताई एवं मौके पर ही संबंधित नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री शांति प्रसाद भट्ट व उप जिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार से दूरभाष पर पर वार्ता कर नाराजगी का इजहार किया एवं स्मारक/ पार्क के रखरखाव एवं घटिया सामान खरीद की जांच हेतु भी कहा|

दोनों अधिकारियों ने तत्काल व्यवस्था सुधारने किया आश्वासन दिया | नेगी ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि सेनानियों के स्मारक कि यह दुर्दशा निश्चित तौर पर दर्शाती है कि जिम्मेदार अधिकारी/ जन प्रतिनिधि कितने गैर जिम्मेदार हो गए हैं | दुर्भाग्य इस बात का है कि जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ सामान खरीद आदि में अपना ही हित साधकर सो जाते हैं |

झूले आदि टूटकर बिखरे पड़े हैं | मोर्चा ने जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई तो मोर्चा इलाज भी कर सकता है | टीम में – विजय राम शर्मा, मोहम्मद आरिफ, अध्यक्ष अमित जैन, प्रवीण शर्मा पिन्नी, प्रामोद शर्मा, धन सिंह पंवार, नसीम, चरण सिंह आदि मौजूद थे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…