स्वामी विवेकानंद युवाओं की प्रेरणा स्रोत है चंद्रशेखर

देहरादून। जनकल्याण न्यास (Public Welfare Trust) द्वारा संचालित स्वाध्याय केंद्र रानी कर्णावती के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 162 जयंती के अवसर पर ,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा अवसर पर जन कल्याण न्यास द्वारा रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया। धर्मपुर संघ कार्यालय महानगर में, जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करके रक्त दान किया आयोजित कि गई परीक्षा के उपरांत शीर्ष दस परीक्षार्थियों को पुरस्कृति किया गया

अवसर पर प्रांत सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर के द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुऐ स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा आज युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेने की जरूरत है पूरा विश्व भारतीय युवाओं की तरफ आशाएं और उम्मीदें लगा रखी है इस अवसर पर सीमा जागरण मंच आशीष वाजपेयी विभाग प्रचारक धनंजय, महानगर विद्यार्थी प्रचारक देवराज, महानगर सेवा प्रमुख विजय गंभीर, और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.