UCC

हरिद्वार में भाजपा ने शुरू किया ‘विकसित भारत @ जी राम जी’ रोजगार अभियान, 125 दिनों की गारंटी पर जोर

हरिद्वार : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) के जिला कार्यालय पर ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार अभियान’ की कार्यशाला आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने संसद में पारित ‘विकसित भारत @ जी राम जी’ विधेयक के जरिए मनरेगा योजना को मजबूत किया है।

अजेय कुमार ने कहा कि योजना में रोजगार की गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिनों की कर दी गई है, जबकि मजदूरों का भुगतान मासिक से साप्ताहिक हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित यह योजना आपदा प्रबंधन, कृषि, पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों को कवर करेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग ‘जी राम जी’ शब्द जोड़ने मात्र से इसका विरोध कर रहे हैं, जो निंदनीय है।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर योजना की जानकारी फैलाएं और विपक्ष की भ्रांतियों का खंडन करें। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अनिल गोयल ने घोषणा की कि जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद ब्लॉक व मंडल स्तर पर टोलियां गठित कर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से सत्ता पक्ष के कार्यों को हर घर पहुंचाने को कहा।

कार्यक्रम में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान सहित दीपक धमीजा, संदीप गोयल, संजीव चौधरी, तरुण नैय्यर, लव शर्मा, सीमा चौहान समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा का दावा है कि यह योजना ग्रामीण विकास का मिल का पत्थर साबित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…