UCC

पत्नी संग बीजेपी में शामिल हुए निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा

अभिज्ञान समाचार/संवाद सूत्र।

लंबे समय से बीजेपी और काँग्रेस के लिए खास रहे भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैडा आखिरकार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पत्नी कमलेश कैड़ा के साथ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। बात दें कि उनकी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.