UCC

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ऋषिकेश, आज करेंगे एक हजार लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

आभिज्ञान समाचार/ऋषिकेश।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में ऋषिकेश स्थित एम्स पहुँच गए हैं। वह भारतीय एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर से ऋषिकेश पहुंचे हैं। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी पहुंचे हैं। आज वह उत्तराखंड के साथ ही देश को ऑक्सीजन प्लांट की सौगात देने वाले हैं। प्रधानमंत्री आज एम्स ऋषिकेश में एक हजार लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक दिन पहले एम्स छावनी में तब्दील हो गया। गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश से देशभर में बने 1200 ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.