UCC

नरेंद्र नगर: प्रवेश न ले पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अन्तिम बार इस तारीख से खुलेगा समर्थ पोर्टल, जानें..

राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर ने जारी की प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण सूचना

नरेंद्र नगर। स्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में किन्हीं कारणवश प्रवेश न ले पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। ऐसे छात्रों के लिए समर्थ पोर्टल अन्तिम बार दिनांक 27 अगस्त से 05 सितंबर तक खोला जाएगा ताकि छात्र आवेदन कर सकें।

उक्त जानकारी प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के हवाले से कॉलेज मीडिया प्रभारी डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी। उन्होंने बताया कि पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों तथा विभिन्न कारणवश अद्यतन प्रवेश से वंचित छात्रों को स्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अन्तिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत समर्थ पोर्टल अन्तिम बार दिनांक 27 अगस्त से 05 सितंबर 2024 तक पंजीकरण एवं प्रवेश हेतु खोला जा रहा है। फीस जमा करने की अन्तिम तारीख 10 सितंबर तक होगी। प्रवेश प्रक्रिया महाविद्यालयों में कक्षा संचालन के पश्चात द्वितीय पाली (अपराह्न 12.30 बजे के उपरान्त) संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि छात्र इस संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार भी अवश्य करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.