केदारनाथ पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, बाबा केदार का आशीर्वाद लिया

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह 8 बजे केदारनाथ पहुँचे। इस दौरान उन्होंने  केदारनाथ मंदिर में पूजा,अर्चना कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा भी लिया। उनके साथ सचिव दिलीप जावलकर भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि सात अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ धाम भी जा सकते हैं।  मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के केदारनाथ दौरे को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.