UCC

सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोडा सरोली के इंटर कॉलेज से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार कार और बाइक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों उसे कोरोनेशन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कार और बुलेट की टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक दोनों में से ही किसी ने भी कोई प्रार्थना पत्र थाने को नहीं दिया है। प्रशासन का कहना है कि जैसे ही कोई तहरीर प्राप्त होती है मामले में सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। मृतक युवक का नाम अभिषेक बताया जा रहा है। युवक देहरादून के अजबपुर कलां के सी ब्लॉक सरस्वती विहार मैं रहता था। युवक की उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.