कर्मकार कल्याण बोर्ड पद से शमशेर सत्याल की छुट्टी, सचिव मधु चौहान भी हटेंगी

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

उत्तराखंड की राजनीतिक पार्टियों के बीच छिड़े अंतर्कलह से सभी वाकिफ हैं। ऐसे ही एक मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। मंत्री हरक सिंह रावत के लिए सिरदर्द बने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहद करीबी एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल को आखिर कार शासन ने पद से हटा दिया है और हरबंस सिंह चुघ को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। साथ ही शासन ने बोर्ड की सचिव मधु चौहान को भी हटाने का फैसला लिया है। आखिरकार शासन ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के खासमखास माने जाने वाले शमशेर सिंह सत्याल की कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी है। हरक सिंह और सत्यापाल में लंबे समय से जुबानी जंग छिड़ी हुई थी। इससे डॉ रावत नाराज चल रहे थे, जिसके बाद सत्यापाल को हटाने पद से हटाया गया है।  गौरतलब है कि शमशेर सिंह सत्याल, त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहद करीबी माने जाते हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने ही उन्हें  कर्मकार बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद से ही हरक सिंह रावत और शमशेर सिंह सत्याल के बीच में तनातनी चल रही थी। हरक सिंह रावत ने शमशेर सिंह सत्याल को हटाने के लिए कई बार मोर्चा खोला था लेकिन शमशेर सिंह सत्याल को सरकार ने नहीं हटाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.