UCC

अस्पताल में श्रमिकों की खाना खाते हुए कुछ तस्वीरें आई सामने, चेहरे पर दिखी मुस्कराहट

Silkyara Tunnel Rescue: उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को मंगलवार रात सकुशल बाहर निकाल लिया गया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार 60 मीटर के बचाव शॉफ्ट में स्टील के पाइप से श्रमिकों को बिना पहिये वाले स्ट्रेचर के बाहर निकाला गया. टनल से निकालने के बाद सभी को टनल के पास बनाए गए अस्थाई अस्पताल ले जाया गया था.

सकुशल बाहर निकाले गए श्रमिकों के खाना खाते हुए की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में उनके चेहरे पर मुस्कुराहट साफ दिखाई दे रही है. 17 दिनों में इन श्रमिकों के लिए यह सबसे सुखद पल है. अधिकारियों ने बताया कि श्रमिकों को 800 एमएम के उन पाइपों से बनाए गए रास्ते से बाहर निकाला गया. पाइपों को अवरूद्ध सुरंग में फैले 60 मीटर मलबे में ड्रिल करके अंदर डाला गया था.

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों द्वारा श्रमिकों को बाहर निकाले जाने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह भी मौजूद रहे. बाहर निकल रहे श्रमिकों को मुख्यमंत्री ने अपने गले लगाया और उनसे बातचीत की थी. CM धामी ने बचाव कार्य में जुटे लोगों के साहस की भी जमकर सराहना की.

Leave A Reply

Your email address will not be published.