इंदिरा गांधी ने देश की तरक्की-खुशहाली के लिए काम किया

हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर बहादराबाद स्थित कार्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान के नेतृत्व में गोष्ठी आयोजित की। लक्ष्य चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए बहुत कार्य किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर चल कर कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचा रहा है। इस अवसर पर सुमित कुमार, शुभम कश्यप, अभी चौधरी, अभिकल सिंह, अश्वनी सिंह, रजत सैनी, आनंद, हिमेश, अभिमन्यु, इरशाद, हनीफ आदि आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.