न विकास निगम के टाल में लगी लाग

पौड़ी(आरएनएस)। दीपावली की देर रात को पौड़ी-श्रीनगर रोड पर चौखंबा होटल के पास वन विकास निगम के टाल में आग लग गई। आग लगने से वन विकास निगम को करीब 1 लाख 20 हजार का नुकसान हो गया है। यहां पर आग से 400 कुंतल लकड़ी जल गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर पुलिस ने आग पर काबू पाया।

दीपावली के देर रात को पौड़ी-श्रीनगर रोड पर चौखंबा होटल के पास वन विकास निगम के टाल में आग लग गई। वन विकास निगम के यूनिट इंचार्ज जगत रतूड़ी ने बताया कि आग लगने से करीब 400 कुंतल लकड़ी जल गई है। जिससे 1 लाख 20 हजार का नुकसान हुआ है।

अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि आग की सूचना रविवार की देर रात साढ़े 12 बजे मिली। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया कि पटाखों से शहर व आस पास के क्षेत्रों में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.