सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक…

युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने न्यायिक सेवा सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से परिणाम और मेरिट सूची देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि UKPSC ने सिविल जज प्रीलिम्स 2023 का आयोजन 30 अप्रैल को उत्तराखंड के 13 जिलों में किया था।  जिसके बाद परीक्षा की उत्तर कुंजी 5 मई को जारी की गई थी। अब इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें 209 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए है।

बताया जा रहा है कि उम्मीदवार जिनके रोल नंबर मेरिट लिस्ट में जारी किए गए हैं, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। अब यूकेपीएससी न्यायपालिका मुख्य परीक्षा 23 से 26 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। इसके तहत सिविल जज के कुल 16 पदों को भरा जाएगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, “परिणाम” टैब पर जाएँ।
  • उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा- 2023 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तराखंड न्यायपालिका स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • डाउनलोड करें और जांचें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…