UCC

शनि जयंती आज, जानिए वो 5 राशियां जिनके खुलेंगे किस्मत के द्वार…

धर्म-कर्म। आज शनि जयंती (Shani Jayanti) है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्म फलदाता माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि शनिदेव न्याय के देवता है और उनकी जयंती पर यदि विधि-विधान के साथ शनिदेव की पूजा की जाती है तो शनि की साढ़े साती या ढैय्या का प्रकोप कम होता है और जातकों को खूब धन लाभ होता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल Shani Jayanti 19 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी। शनि जयंती पर शनिदेव को प्रसन्न करके उनकी कृपा पाने के लिए शुभ दिन होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और शश राजयोग बना रहे हैं। इस स्थिति में 5 राशि वालों के लिए शनि जयंती अत्यंत शुभ साबित हो सकती है साथ ही प्रबल धन लाभ के योग बन सकते हैं।

आइए जानते हैं कौन सी हैं वो पाँच राशियाँ जिन्हें मिलने जा रहा है शनि देव का विशेष आशीर्वाद…

वृषभ राशि (Taurus)

शनि जयंती वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ फलदायी है। वृषभ राशि के स्‍वामी शुक्र, शनि के मित्र ग्रह हैं। ऐसे में शनि देव वृषभ राशि वाले जातकों पर मेहरबान हो सकते हैं। शनि जयंती इन राशि वालों को ऊंचा पद, पैसा, आय में बढ़ोतरी की सौगात दे सकती है। वृषभ राशि वालों के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और जीवन में खुशियां मिलेंगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों पर भी शनिदेव मेहरबान रहेंगे। शनि देव किस्मत पलट सकते हैं। बिगड़े काम बनने लगेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की खुशी और राहत रहेगी। ऑफिस में प्रमोशन मिल सकता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के स्‍वामी भी शुक्र है और इस कारण से तुला राशि के जातकों पर भी शनिदेव प्रसन्न होंगे। शनि जयंती इन जातकों के लिए धन, सफलता, मान-सम्मान लेकर आएगी। मनपसंद यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricornus)

शनि मकर राशि के भी स्वामी हैं और इस कारण से मकर राशि वाले जातकों पर मेहरबान रहते हैं। मकर राशि वालों को नौकरी में उन्नति मिलेगी और ऊंचा पद मिल सकता है। प्रसिद्धि मिलेगी और राजनीति में सक्रिय लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और इस समय शनि कुंभ राशि में ही विराजमान हैं। इस दौरान शश राजयोग भी निर्मित हो रहा है। कुंभ राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा और नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक आय में भी बढ़ोतरी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.