देहरादून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, तीन की मौत, कई घायल…

Accident: उत्तराखंड में देहरादून-मसूरी मार्ग पर रविवार को एक बस हादसा हो गया। यहां उत्तराखंड रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां -बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 19 यात्री घायल हो गए है। जिन्हें मौके पर पुहंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। डीएम देहरादून सोनिका व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दून अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा।