UCC

MDDA Breaking : नए VC ने संभाला पदभार, दूनवासियों को दी बड़ी राहत, जानिए..

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आज पदभार संभालने के साथ ही शहर वासियों को राहत देते हुए बड़े फैसले लिए हैं। भवन निर्माण के लिए नक़्शे सम्बन्धी आमजन की परेशानी को देखते हुए अब हर सप्ताह सेक्टर वार शमन कैम्प आयोजित किये जायेंगे।

VC ने कहा कि इस प्रक्रिया में तेजी लायी जायेगी. इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिनके वाद लम्बे समय से लंबित पड़े हैं। उन्होंने कहा कि नक्शो को पास करने में और भी तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण सम्बन्धी नियमों एवं नक़्शे पास करने जैसे बिन्दुओं पर आर्किटेक्टस के साथ बैठक कर तमाम कमियों को दूर करने के लिए भी जल्द बैठक होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.