UCC

नई पहल: जन्मदिन पर वर्षिल त्यागी ने ब्लड डोनेशन कर पेश की मिसाल

 

नरेंद्र नगर। जन्मदिन को धूमधाम से मानाना एक फैशनेबल ट्रेंड है। हर व्यक्ति इसे अलग तरह से सेलिब्रेट करता है। ऐसा ही कुछ पत्रकारिता के एक छात्र वर्षिल त्यागी ने किया, जो अपने आप में प्रशंसनीय है। वर्षिल ने अपने बर्थडे पर रक्तदान कर नई पहल शुरू की।

वर्षिल त्यागी धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार (प्रथम सेमेस्टर) का छात्र है। वर्षिल ने अपना अठारहवां जन्मदिन एक नई सोच के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर परिवार के सभी सदस्यों के साथ ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया।

वर्षिल का मानना है कि आज सड़कों पर दौड़ती भागती जिंदगियों को बचाने में ब्लड डोनेटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बिना ब्लड के डॉक्टर भी असहाय हो जाते हैं। वर्षिल जैसे युवाओं के कारण ही डॉक्टर भी लोगों की जिंदगी बचाने में समर्थ हो पाते हैं। जन्मदिन पर नेक कार्य करने की प्रेरणा उन्हें कहाँ से मिली इस पर वर्षिल बताते हैं कि उन्हें रक्तदान की प्रेरणा अपने पिता विशाल त्यागी से मिली। वे भी समय-समय पर नियमित रक्तदान करते हैं और अब तक अनेक बार रक्तदान कर चुके हैं।

वषिंल की इस नवाचारी सोच और कार्य के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राजेश कुमार उभान ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अन्य छात्र छात्राओं को वषिंल त्यागी से प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने जन्मदिन पर वर्षिल त्यागी और परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाने वाला रक्तदान समाज के लिए अनुकरणीय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.