UCC

उत्तराखंड में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट, हो सकती है बर्फबारी…

Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि  राज्य में अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के चलते हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है।

गौरतलब है कि राज्य में सुबह-शाम तापमान में गिरावट और सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही है। लंबे समय से शुष्क चल रहे मौसम में अगले कुछ दिन बदलाव आने की उम्मीद है। वहीं प्रदेश में अगले तीन दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अत्यधिक अंतर आने के कारण सेहत के प्रति सचेत रहने की भी सलाह दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.