UCC

उत्तराखंड: राज्य में पहली बार मनाया गया पीआरडी स्थापना दिवस, मंत्री रेखा आर्य ने की कई अहम घोषणाएं

देहरादून। यह पहला मौका था जब उत्तराखंड में प्रांतीय रक्षक दल (PRD) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर पीआरडी निदेशालय के प्रांगण में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्य ने परेड की सलामी ली। साथ ही उन्होंने पीआरडी को नए स्वरूप में लाने को लेकर पीआरडी के लोगो और नए झंडे का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि इससे PRD को नई पहचान मिलेगी।

समारोह में मंत्री रेखा आर्य ने मृतक पीआरडी जवानों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की। साथ ही कई घोषणाएं भी की। मंत्री ने मृतक पीआरडी जवानों के परिवारजनों को मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी देने, PRD कोष की राशि 50 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ किए जाने, PRD जवानों की सेवा की उम्र 60 साल तक किए जाने सहित PRD में 30% महिलाओं की भर्ती महिला आरक्षण को ध्यान में रखकर किए जाने की घोषणा की। साथ ही होमगार्ड की तर्ज पर कोरोना काल के दौरान सेवा देने वाले पीआरडी जवानों को 6 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी जल्द दिए जाने की घोषणा की गई। यही नही पीआरडी महिला जवानों को मातृत्व अवकाश दिए जाने का भी ऐलान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.