उत्तराखण्ड: IPS अफसरों की हुई डीपीसी, एक IG व सात DIG अधिकारी हुए पदोन्नत

देहरादून। उत्तराखण्ड में पुलिस महकमे से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल उत्तराखण्ड शासन में IPS अफसरों की डीपीसी हो गई है।

बता दें कि 1998 बैच के आईजी एपी अंशुमन बनेगे एडीजी जबकि 2005 बैच के आईपीएस अफसर डीआईजी से आईजी में प्रमोट होंगे। रिदिम अग्रवाल, नीरू गर्ग, कृष्ण कुमार वी के, नीलेश आनंद भरणे, करण सिंह नगन्याल आईजी बनेंगे।

शासन स्तर पर IPS अधिकारियों की पदोन्नति हुई है, जिसमें 1 IG व 7 DIG अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। IG अंशुमन को ADG रैंक पर पदोन्नत किया है। वहीं DIG नीरू गर्ग, रिद्धिम अग्रवाल, के. एस. नगन्याल, नीलेश आनंद भरणे, कृष्ण कुमार वीके, मुख्तार मोहसिन, नारायण सिंह नपलच्याल को IG बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.