नहीं रहे समाजवादी पार्टी संरक्षक और लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव, आज सुबह मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Mulayam Singh Yadav: सप्ताह भर से मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी संरक्षक और लोकसभा सांसद मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Death) का सोमवार सुबह निधन हो गया। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव 22 अगस्त से मेदांता के आइसीयू में भर्ती थे। 2 अक्टूबर को हालत गंभीर होने पर उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया था, जहां पर वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सैफई में उनका अंतिम संस्कार होगा। समाजपार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी ट्वीट कर अपने पिता मुलायम सिंह यादव के निधन की पुष्टि की है। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि उनका अंतिम संस्कार सैफई में ही होगा। अगले कुछ घंटों बाद उनका शव सैफई ले जाया जाएगा।

आज सुबह ली अंतिम सास
गुरुग्राम के जागरण संवाददाता आदित्य राज के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। वह 22 अगस्त से ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। हालत ज्यादा गंभीर होने पर 2 अक्टूबर से आइसीयू में थे और तभी से वह वेंटिलेटर पर थे।

हालत बनी हुई थी गंभीर
इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना था कि मुलायम सिंह की हालत 2 अक्टूबर से लगातार गंभीर बनी हुई थी। सांस लेने में दिक्कत जारी थी, इसके साथ ही उन पर दवाई का भी असर नहीं हो रहा था। किडनी की समस्या भी बढ़ गई थी।

कई दिनों से थे वेंटिलेटर पर
मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहे डा. यतिन मेहता के अनुसार, उनकी हालत 9 अक्टूबर से लगातार गंभीर बनी हुई थी। वह 2 अक्टूबर से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत आ रही थी। इसके साथ-साथ उनकी किडनी भी सामान्य तौर पर काम नहीं कर रही थी। इन्हीं सब वजहों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…