UCC

School Alert : मौसम विभाग के अलर्ट के बाद चम्पावत में सोमवार को भी बन्द रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

School update : कुछ दिनों से उत्तराखंड के कई जिलों में हो रही बारिश और अलर्ट को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों को लेकर नया अपडेट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सोमवार को चंपावत जिले में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये आदेश जिलाधिकारी चंपावत नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा जारी किए गए हैं। जारी आदेश में लिखा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को जनपद चम्पावत के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालया में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश जिलाधिकारी चंपावत नरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा जारी किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत को उपरोक्तानुसार समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चम्पावत को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.