UCC

कोरोना अलर्ट : कोरोना की नई एडवायजरी जारी, मास्क पहनना हुआ जरूरी

देहरादून। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन एक बार फिर से सतर्क हो गया है। राज्य में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ राजेश कुमार ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए कोरोना की नई एडवायजरी जारी कर दी है और जिला अधिकारियों को कोरोना को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने को कहा है।

अब प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए मास्क को एक बार फिर से जरूरी कर कर दिया गया है। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना भी जरूरी होगा। नए एडवाइजरी में कोरोना के लक्षण वाले रोगियों को होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं, इसके साथ ही कोविड-19 टीकाकरण कवरेज को बढ़ाने, सभी जिलों को संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने, जिलाधिकारियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट बढ़ाने, बुखार फैल रहा तो तुरंत कोरोना जांच कराने के निर्देश दिये गए हैं।

साथ ही फ्लू और सांस की शिकायत वालों के टेस्ट किए जाने की सलाह दी गई है। वही प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 142 नए संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 94, हरिद्वार में छह, नैनीताल में 15, अल्मोड़ा और पौड़ी में दो-दो, चमोली व चंपावत में एक-एक, टिहरी में सात, ऊधमसिंह नगर में तीन व उत्तरकाशी में 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.96 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.45 प्रतिशत दर्ज की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.