ब्रेकिंग: ऋषिकेश के सभी स्कूल होंगे बंद, इस तारीख तक…

देहरादून: कावड़ यात्रा पर पंचक का साया 20 तारीख को खत्म हो रहा है जिसके बाद से बड़ी संख्या में कांवड़िए नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए ऋषिकेश पहुंचेंगे, ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में आने वाले स्कूलों को लेकर प्रशासन हरकत में आया है।

भारी भीड़ के चलते शिक्षा विभाग को आदेश दिए गए हैं कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सभी स्कूल कॉलेजों को बंद रखा जाए। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने काँवड़ यात्रा की भीड़ को देखते हुए ऋषिकेश तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों को सप्ताह भर तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। लिहाजा विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यहाँ 20 से 26 जुलाई 2022 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.