UCC

आज प्रदेश के इन जिलो में भारी बारिश का रेड अलर्ट

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

प्रदेश में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने इस मॉनसून सीजन का पहला रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को नैनीताल, पौड़ी के अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, चंपावत, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर मध्यम से बड़े भूस्खलन के साथ चट्टान गिरने की संभावना जताई गई है।कहीं-कहीं सड़क में राजमार्गों के अवरुद्ध होने से नाले व नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से निचले इलाकों में जलभराव की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.