UCC

दुर्घटना : टीसीआर होटल के समीप दो बसें भिड़ी, 12 यात्री घायल

नई टिहरी। बुधवार को टीसीआर होटल के समीप दो बसों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नई टिहरी से ऋषिकेश जाने वाली बस और चंबा से टिहरी आने वाली बस की टीसीआर होटल के समीप भिड़ंत हो गई। दोनों ही बसे हैं तेज रफ्तार से अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। टीसीआर होटल के समीप दोनों ही बसें आमने सामने से एक दूसरे को बचाते हुए टकरा गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि दोनों ही बसों में सवार तकरीबन 12 से 15 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें 108 की मदद से चंबा के पीएचसी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही राहत कार्य तेजी से चलाया गया जिससे घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने का मौका मिल पाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.