पिथौरागढ़ में हुआ हादसा, पूजा के लिए गांव आए परिवार में 4 की मौत

अभिज्ञान समाचार / पिथौरागढ़। 

पिथौरागढ़ जिले के के पमतोड़ी में एक कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार में चंदन सिंह बसेड़ा और उनका पूरा परिवार सवार था। जो कि 3 साल बाद अपने गांव पूजा अर्चना के लिए आए थे।

पूजा के बाद चंदन सिंह बसेड़ा परिवार को छोड़ने बागेश्वर जा रहे थे। लेकिन तभी हादसा हो गया। इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी तुलसी देवी, उनके भाई गोविंद सिंह बसेड़ा की पत्नी आशा बसेडा और साली तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी माता देवकी देवी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। चंदन सिंह बसेड़ा पूर्व शिक्षक हैं, जो अपने परिवार के साथ नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रहते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.