UCC

गुरुवार को आए कोरोना के 291 नए केस, 3 संक्रमितों की मौत

देहरादून। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 291 नए मामले आए हैं। जबकि 3 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। कैलाश अस्पताल, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में एक-एक कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। आज 185 मरीज ठीक हुए। कोरोना संक्रमण से इस साल अब तक 249 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज देहरादून में सबसे अधिक 98 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 55, ऊधमसिंहनगर में 22, पौड़ी में 21, अल्मोड़ा में 18, नैनीताल में 17, चमोली में 16, टिहरी में 12, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में 10—10, चंपावत में नौ और बागेश्वर में तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.