UCC

15 दिवसीय पीआरडी पुनर्प्रशिक्षण कैंप का समापन

देहरादून। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के युवा केंद्र आमवाला में 15 दिवसीय पुनर्प्रशिक्षण कैंप का समापन किया गया, जिसमें कुल 33 पीआरडी स्वयं सेवक जिन्होंने पूर्व में 22 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया था ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को विभागीय दिशा-निर्देशों व विभागीय ड्यूटियों की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पी.सी सती ने पीआरडी स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र वितरित कर कैंप का समापन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डोईवाला बिनीता नौटियाल, व्यायाम प्रशिक्षक पीसी पांडे व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एन.एन पांडे आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.