देहरादून में फिज़िक्सवाला के 12 छात्रों ने जेईई-2026 मेन सेशन 1 में 98 और उससे अधिक पर्सेंटाइल हासिल की
देहरादून । उत्तराखंड के देहरादून निवासी वैभव सलूजा ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा में 99.49 पर्सेंटाइल प्राप्त की। वे देहरादून में फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के उन 12 छात्रों में शामिल हैं, जिन्होंने इस सेशन में 98 या उससे अधिक पर्सेंटाइल हासिल की। शहर के अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पीडब्ल्यू छात्रों में शिव मोहन ध्यानी (99.43 पर्सेंटाइल) और ईशान रावत (99.36 पर्सेंटाइल) भी शामिल हैं।
पीडब्ल्यू के विद्यापीठ-ऑफलाइन के सीईओ अंकित गुप्ता ने कहा, मैं सभी छात्रों को बधाई देता हूं। इस परीक्षा में उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का उचित परिणाम है। अब समय है जेईई एडवांस्ड परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने और उसकी तैयारी शुरू करने का। जिन छात्रों के अंक उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे, वे यह समझें कि अंक भविष्य तय नहीं करते।
इस परिणाम को फीडबैक के रूप में लें और जेईई -2026 मेन सेशन 2 की बेहतर तैयारी करें, जो जल्द ही आने वाला है।”
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई -2026 मेन सेशन 1 के नतीजे 16 फरवरी 2026 को घोषित किए। यह परीक्षा दुनिया भर के 658 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पीडब्ल्यू के छात्रों में जम्मू-कश्मीर से अमितेश्वर सिंह (99.83 पर्सेंटाइल), मेघालय से विष्णु भारद्वाज उपाध्याय (98.96 पर्सेंटाइल) और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह से हेमाक्षी कुमार (98.26 पर्सेंटाइल) ने अपने-अपने राज्यों में शीर्ष स्थान हासिल किया।
पीडब्ल्यू के टेक-एनेबल्ड विद्यापीठ केंद्र से तैयारी करने वाले वैभव ने, फिज़िक्स में 99.55, केमिस्ट्री में 97.31 और मैथमेटिक्स में 99.44 पर्सेंटाइल प्राप्त की। छात्रों की यह उपलब्धि पीडब्ल्यू के उस निरंतर प्रयास को दर्शाती है, जिसके तहत देश के अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सुलभ बनाया जा रहा है। ऑनलाइन कक्षाओं, ऑफलाइन विद्यापीठ केंद्रों और हाइब्रिड पाठशाला हब्स के विकल्पों के माध्यम से पीडब्ल्यू दूर-दराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मल्टी-फॉर्मेट सपोर्ट देने का लक्ष्य रखता है।
