UCC

हर्षिल से छितकुल गए 7 ट्रेकर्स के शव बरामद, रेस्क्यू जारी

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

उत्तरकाशी हर्षिल से हिमाचल के छितकुल ट्रेक पर गए 11 सदस्यीय दल में से शेष 7 लोगों मौत की पुष्टि हुई है। बता दें कि ट्रेकिंग के लिए 11 सदस्यीय दल उत्तरकाशी के हर्षिल से लमखागा पास होते हुए हिमाचल के छितकुल रवाना हुआ था। रेस्क्यू टीम को मिले पांच शवों की शिनाख्त हो चुकी है जबकि दो की पहचान नहीं की जा सकी है। आपको बता दें कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल निवासी मिथुन दारी को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया था। आज पुरोला निवासी देवेंद्र नाम के गाइड को रेस्क्यू टीम ने जिंदा प्राप्त किया है। देवेंद्र को हर्षिल लाया गया है, जहां उसे प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है। लंबे रेस्क्यू के बाद गुरुवार के दिन टीम को सफलता हाथ लगी थी। रेस्क्यू कर रही बिहार रेजीमेंट और एसडीआरएफ की टीम लापता ट्रेकर्स को ढूंढने का अभियान बदस्तूर जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.