UCC

हरिद्वार: यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार…

अभिज्ञान समाचार/ हरिद्वार। हरिद्वार से बस दुर्घटना की खबर आ रही है। मिली जानकारी की अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के तिरछापुल के पास यात्रियों से भरी बस पलटकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे के दौरान बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू किया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घायलों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। मुरादाबाद डिपो की बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी। रात करीब आठ बजे साइड लेने के चक्कर में बस रोड से नीचे गिर गई। पुलिस और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सभी को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.