UCC

हडकंप: हरिद्वार जिले में मिले दो नए कोरोना मरीज

अभिज्ञान समाचार/ हरिद्वार। हरिद्वार जिले में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। रुड़की में एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि भगवानपुर में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। लंबे समय बाद दो मामले आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को कुछ दिनों से खांसी जुकाम और बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य में सुधार ना होने पर डॉक्टर ने युवक को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी। शनिवार को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। उधर भगवानपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में कोविड की जांच के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही मरीजों की contact ट्रेसिंग की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.