UCC

सीएम के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कोऑर्डनेटर बने वरिष्ठ पत्रकार हरीश कोठारी

अभिज्ञान समाचार/देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार हरीश कोठारी को प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कोऑर्डनेटर बनाया है। प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार द्वारा यह जिम्मेदारी दिए जाने पर श्री कोठारी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार जताया। बता दें कि हरीश कोठारी पत्रकारिता के क्षेत्र मे एक जाना पहचाना नाम हैं। वह विभिन्न मीडिया संस्थानों में कई अहम पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कोठारी डोईवाला के रहने वाले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.