UCC

साल की अंतिम कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, वृद्धा और विधवा पेंशन बढ़ी, गेस्ट टीचरों को स्थानांतरण में शिथिलता

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में 26 प्रस्ताव पर मुहर लगी है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की यह इस साल की अंतिम कैबिनेट मीटिंग थी।

कैबिनेट में लिए गए ये फैसले

  1. हॉस्पिटल में हर साल रजिस्ट्रेशन फीस नही बढ़ाई जाएगी।
  2. 5 मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की सेवा नियमावली में संसोधन।
  3. PRD और PWD सविंदा के मामले में मुख्यमंत्री अधिकृत।
  4. पुलिस ग्रेड पे भी सीएम लेंगे फैसला।
  5. वृद्धा और विधवा पेंशन 1200 से 1400 किया गया।
  6. मनरेगाकर्मियों की हड़ताल की अवधि को छुट्टियों में एडजेस्ट किया गया।
  7. 214 योग प्रशिक्षको को आउट सोर्सिंग से रखे जाएंगे।
  8. अतिथि शिक्षकों के लिए सरकार ने आसान किये नियम, स्थानांतरण में शिथिलता
  9. नरेंद्र नगर में लॉ इंस्टीट्यूट खोलने का फैसला
  10. उत्तराखंड विशेष क्षेत्र पर्यटन नियमावली को मंजूरी
  11. उत्तराखंड न्यायिक सेवा नियमावली में संसोधन
  12. उत्तराखंड खाद्य सरक्षण सेवा नियमावली में संसोधन
  13. हल्द्वानी में जीतपुर नेगी कॉलोनी को हल्द्वानी नगर नियम में शामिल
  14. नर्सिंग सेवा नियमावली में संसोधन, वर्षवार मिलेगी नियुक्ति
  15. मसूरी में सवाय होटल की ऊंचाई बढ़ाने को अनुमति, होटल के ऊपर बनेगा हेलीपैड
  16. टेहरी नगर में विस्थापित लोगों द्वारा किये अतिक्रमण पर लगेगी लगाम
  17. केम्पटी सीया गांव बंगलों की काडी में अवासीय भवनों को मिलेगा मालिकाना हक।
  18. केम्पटी धनोल्टी में पुराने पट्टो की जमीनों का होगा नियमतिकरण।
  19. LT की भर्ती में 25 फीसदी सीट बढ़ाने पर चर्चा
  20. वीर चन्द्र सिंह गढवाली स्वरोज्गार योजना में लोन का पैसा सीधे सरकार द्वारा लाभार्थी के खाते में डाला जाएगा
  21. पी डब्ल्यू डी विभाग के संविदा कर्मचारियो की मांगों को पूरा करने के लिए चयन प्रक्रिया होगी शुरु।
  22. दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना में किया गया संशोधन।
Leave A Reply

Your email address will not be published.