UCC

साल का पहला चंद्रग्रहण सोमवार को होगा, जानिए 16 मई से किस राशि पर क्या पड़ेगा असर।

अभियान समाचार / देहरादून। 

16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। सोमवार को खग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है। हालांकि हमारे देश में यह चंद्रग्रहण अदृश्य रहेगा। परंतु सभी राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड के ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद के अनुसार 16 मई को  भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7:58 से 11:25 के बीच ग्रहण दिखाई देगा।

यहां ग्रहण अमेरिका,  रोमानिया, कनाडा, फ्रांस, इंग्लैंड, केन्या, सूडान, मिश्र, पोलैंड, नॉर्वे, जर्मनी और रूस में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण के वक्त दिन का समय होने के कारण यह अदृश्य होने के बावजूद मनुष्य पर अपना प्रभाव डालेगा।  साथ ही भारत में अदृश्य होने के कारण इस ग्रहण का सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। लेकिन इस ग्रहण के समय किए गए मंत्र जाप  तपस्या और साधना विशेष फल देने वाले होते हैं।

खग्रास चंद्रग्रहण का 12 राशियों पर  रहेगा इस प्रकार का असर :-

  1. मेष राशि :- समस्याओं का निपटारा होगा और मानसिक अशांति से छुटकारा मिलेगा।
  2. वृष राशि :- क्षेत्रों की योजनाएं सफल होंगी किसी केस में फसने के योग बन रहे हैं।
  3. मिथुन राशि :- स्वास्थ्य में शारीरिक कष्ट की संभावना है।
  4. कर्क राशि :- कुटुंब के साथ ही संतान की ओर से मानसिक चिंता होगी।
  5. सिंह राशि :- कुटुंब जनों से विरोध होगा।
  6. कन्या राशि :-  धन पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
  7. तुला राशि :- परिवार व कुटुंब में विरोध होगा।
  8. वृश्चिक राशि :-  धन पद प्रतिष्ठा की हानि होगी।
  9. धनु राशि :- अचानक धन की प्राप्ति होगी।
  10. मकर राशि :- भाई बंधुओं से लाभ होगा।
  11. कुंभ राशि :-  धन पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
  12. मीन राशि :- शारीरिक रोग के बढ़ने से मानसिक चिंता बढ़ी रहेगी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.