श्रीनगर: पीएम मोदी ने उत्तराखंड की जनता से किया वादा, राज्य के विकास को दोहरी गति देगी डबल इजंन सरकार

श्रीनगर (गढ़वाल)। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे। यहां उन्होंने गढ़वाली में सभी को ‘सिमान्या’ (प्रणाम) करते हुए अपना उद्बोधन आरंभ किया। उन्होंने कहा कि इन दिनों वह दिल्ली में रहते हुए वर्चुअल रैली के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों से जरूर जुड़े लेकिन उनका मन उत्तराखंड में था। उन्होंने उत्तराखंड के वीरों और वीरांगनाओं को याद करते हुए उन्हें नमन किया। 2019 में उत्तर प्रदेश के अपने काशी विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव का वाकया सुनाते हुए पीएम ने कहा कि काशी विधानसभा चुनाव से पूर्व भी वह उत्तराखंड आए और बाबा केदार आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के दोहरे प्रयास से उत्तराखंड में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे जोश के साथ राज्य के विकास में जुटे हैं। उनके इन्हीं प्रयासों को सफल बनाने में हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। प्रधानमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जारी दृष्टि पत्र पर भी चर्चा की उन्होंने कहा कि यह पत्र संकल्प पत्र के रूप में हमें जारी किया है जिसमें महिलाओं, युवाओं व किसानों सहित विभिन्न तबकों के विकास की रूपरेखा तैयार की गई है उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल को उत्तराखंड के लिए डबल ब्रेक सरकार बताते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के विकास पर दोहरा ब्रेक लगाया जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड के विकास को नई गति दी।

सुनिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर गढवाल में जनसभा को संबोधित करते हुए क्या कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.