UCC

शिक्षा विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, पांच जिलों के सीईओ बदले

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए सरकार ने बुधवार को पांच जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) बदल दिए हैं। कुल 10 अफसरों के कामकाज में बदलाव किया गया है। अभी हाल में ही 12 नवम्बर को इन अधिकारियों का उपनिदेशक पद से संयुक्त निदेशक पर प्रमोशन हुआ है। एक महीने के इंतज़ार के बाद इन्हें पोस्टिंग मिली। इस बाबत आज शिक्षा सचिव डॉ बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।

नये मुख्य शिक्षा अधिकारी

रुद्रप्रयाग : हरीश चंद्र सिंह रावत, बागेश्वर : सुभाष चंद्र भट्ट, पौड़ी: डॉ आनंद भारद्वाज, उत्तरकाशी: विनोद प्रसाद सिमल्टी
अल्मोड़ा: गजेंद्र सिंह सौंन

पौड़ी सीईओ मदन सिंह रावत को एससीईआरटी (SCERT) में संयुक्त निदेशक पद पर लाया गया है। अब तक एससीईएआरटी में बतौर संयुक्त निदेशक कामकाज देख रहे कुलदीप गैरोला को रुद्रप्रयाग डायट का प्राचार्य बनाया गया है। गैरोला शिक्षा नीति के तहत बने प्रकोष्ठ में अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे। रुद्रप्रयाग के सीईओ चित्रानंद काला को पौड़ी डायट का प्राचार्य बनाकर भेजा गया है। नवीन चंद्र पाठक विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के नये अपर सचिव होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.