विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर रोक
अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है जिसके तहत शासन प्रशासन ने अब कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। शासन ने कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
अब छुट्टी केवल अपरिहार्य कारणों पर ही मिल सकती है। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। यह ओदश स्वयं जिलाधिकारी पर भी लागू होगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होने पर विभागाध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी से भी अनुमति लेनी होगी।
